अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स 16 जनवरी को ISS के बाहर करेंगी स्पेसवॉक
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स अंतरिक्षयात्री निक हेग के साथ 16 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के बाहर इस साल की पहली स्पेसवॉक करेंगी। नासा ने इस मिशन का नाम स्पेसवॉक91 रखा है। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के बाहर यह स्पेसवॉक लगभग 6:30 घंटे तक चलेगी और इस स्पेसवॉक का ऑब्जेक्टिव स्पेस सेंटर को अपग्रेड करना और उसकी मेंटेनेंस करना है।