अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी पर भेजा पैगाम, कहा 'मैं यहां खुश हूं'
अंतरिक्ष में फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर ने अंतरिक्ष से पृथ्वी पर पैगाम भेजा है। विलियम्स ने कहा, "यहां मैं खुश हूं। मुझे यहां रहना बहुत पसंद है।" विलियम्स ने कहा, "हम अगले कुछ महीनों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और स्टेशन पर बहुत कुछ करने जा रहे हैं।"