अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का दिन है: 'नैशनल स्पेस डे' पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 'नैशनल स्पेस डे' पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का दिन है।" इस साल नैशनल स्पेस डे की थीम 'टचिंग लाइव्स व्हाइल टचिंग द मून: इंडियाज़ स्पेस सागा' है।