अंतरिक्ष से 8 महीने बाद लौटे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
नासा ने शुक्रवार को बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग 8 महीने तक रहने के बाद लौटे अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नासा ने कहा है कि रुबियो की हालत स्थिर है और उन्हें एहतियाती तौर पर अस्पताल में रखा गया है। वहीं, अन्य अंतरिक्ष यात्री ह्यूस्टन लौट गए हैं।