अंतरिक्ष से भारत 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है: स्पेस स्टेशन पर फेयरवेल स्पीच में शुभांशु शुक्ला
इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने फेयरवेल सेरेमनी के दौरान कहा, "यह अविश्वसनीय यात्रा रही।" उन्होंने हिंदी में कहा, "बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है। आज का भारत स्पेस से निडर और गर्व से पूर्ण दिखता है। यह अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है।"