अंतरिक्ष से ली गईं तस्वीरों में दिखे पेरिस ओलंपिक्स के वेन्यू
नासा ने अंतरिक्ष से ली गईं पेरिस ओलंपिक्स के वेन्यू की तस्वीरें शेयर की हैं। जूडो और रेसलिंग इवेंट्स चैंप डे मार्स एरेना में, फुटबॉल पार्स डेस प्रिंस में और टेनिस व बॉक्सिंग स्टेड रोलैंड गैरोस में आयोजित होंगे। प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में स्केटबोर्डिंग, बास्केटबॉल, बीएमएक्स और अन्य इवेंट्स होंगे। ट्रैंक ऐंड फील्ड इवेंट्स स्टेड डी फ्रांस में होंगे।