अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इज़रायल के तेल अवीव में 300 से अधिक लोगों ने किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को इज़रायल के तेल अवीव स्थित 'पेरेस सेंटर फॉर पीस ऐंड इनोवेशन' में 300 से अधिक लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में इज़रायल की प्रथम महिला मिशल हेर्ज़ोग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। हेर्ज़ोग ने कहा, ''इससे स्पष्ट है कि भारत परवाह करता है। भारत, इज़रायल के साथ हमेशा खड़ा है।"