अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स की मेज़बानी करने वाले पहले भारतीय बने ऐक्टर वीर दास
स्टैंडअप कॉमेडियन व ऐक्टर वीर दास अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स की मेज़बानी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने कहा, "आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, एक भारतीय एमी होस्ट। मैं इस साल @iemmys की मेज़बानी करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं! क्रेज़ी। बेहद सम्मानित और उत्साहित हूं।"