अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की फिर से सदस्य चुनी गईं नीता अंबानी
पेरिस में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को सर्वसम्मति से फिर से भारत से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया है। उन्होंने कहा, "मैं आईओसी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।" नीता को पहली बार 2016 में रियो ओलंपिक खेलों के दौरान आईओसी में शामिल किया गया था।