अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार का बदला नाम, विजेता की इनामी राशि दोगुनी होकर हुई ₹1.28 करोड़
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार का नाम बदलकर 'बुखमन अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार' किया जा रहा है। यह नाम एक चैरिटेबल संस्था 'बुखमन फिलैंथ्रोपीज़' के सम्मान में रखा जा रहा है जिसने अगले 10 वर्षों तक अवॉर्ड के लिए फंड देने का वादा किया है। विजेता को मिलने वाली इनामी राशि भी £50,000 (₹64 लाख) से बढ़ाकर दोगुनी £100,000 (₹1.28 करोड़) दी जाएगी।