अंपायर से लेकर रेफरी तक महिला विश्व कप में पहली बार होंगी केवल महिला अधिकारी
आईसीसी ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में पहली बार सभी मैचों के लिए केवल महिला अधिकारियों के पैनल को ज़िम्मेदारी सौंपने की घोषणा की है। अंपायरिंग पैनल में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वृंदा राठी, एन जननी और गायत्री वेणुगोपालन को जगह मिली है। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पहली महिला रेफरी जीएस लक्ष्मी चार सदस्यीय रेफरी पैनल का हिस्सा होंगी।