अंबिकापुर में छात्रा के सुसाइड मामले में NSUI छात्र नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेल का आरोप
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के पटपरिया में 19-वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंतरा शाह के सुसाइड मामले में पुलिस ने NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप है कि छात्र नेता के पास छात्रा के निजी चैट और वीडियो थे, जिन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर परेशान करता था।