अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार, MCX भी आंशिक रूप से रहेगा बंद
13-अप्रैल से शुरू होने वाला सप्ताह शेयर बाज़ार के लिहाज़ से थोड़ा छोटा होगा। अंबेडकर जयंती को लेकर 14-अप्रैल (मंगलवार) को BSE और NSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी। वहीं, MCX सुबह के सत्र में बंद रहेगा लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग शुरू होगी जबकि NCDEX पूरे दिन बंद रहेगा। इससे पहले भी पिछले सप्ताह बाज़ार 2-दिन बंद रहा था।