अंबेडकर ने जो संविधान दिया था उसमें 'सेक्युलर' व 'समाजवादी' शब्द नहीं थे: UP CM योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे विस्तृत और सशक्त संविधान बताते हुए कहा है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान 26 नवंबर 1949 को दिया था, उसमें 'सेक्युलर' और 'समाजवादी' शब्द नहीं थे। गौरतलब है, इन शब्दों को संविधान में 42वें संशोधन (1976) के ज़रिए शामिल किया गया था।