अंबानी और अदाणी की मीडिया कंपनियों समेत 21 ने मोदी सरकार के प्राइवेसी लॉ को दी चुनौती
रॉयटर्स के मुताबिक, बिलियनेयर मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की कंपनियों समेत 21 समाचार प्रकाशकों के एक समूह ने भारत के निजता कानून को अदालत में चुनौती दी है। उनका तर्क है कि यह कानून खोजी पत्रकारिता के काम में बाधा डालेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार को पत्रकारों के सूत्रों की पहचान करने में सक्षम बनाएगा।