अंबानी परिवार ने रिहाना को गिफ्ट किया ₹2.2 करोड़ का हीरे का ब्रेसलेट, सिंगर ने किया शो ऑफ
सिंगर रिहाना ने 'द पीपल गैलरी' के साथ फैशन चैट के दौरान अंबानी परिवार से मिला डायमंड टेनिस ब्रेसलेट दिखाया है। सेलिब्रिटी ज्वेलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल के अनुसार, इस डायमंड एक्सेसरी की कीमत लगभग ₹2.2 करोड़ है। इस साल की शुरुआत में रिहाना मुंबई आई थीं और एक प्राइवेट गैदरिंग के लिए अंबानी परिवार के घर 'एंटीलिया' भी गई थीं।