अंबाला बवाल को पुलिस ने बताया सुनियोजित हमला, DSP समेत कई पुलिसकर्मी घायल
अंबाला (हरियाणा) में हुए बवाल को पुलिस ने सुनियोजित हमला बताया है। SP अजीत सिंह शेखावत के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला किया। घटना में DSP वीरेंद्र समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने हथियारों से लैस लोगों की तस्वीरें जारी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।