अंकिता की गुमशुदगी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारी को किया गया निलंबित
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन ने अंकिता भंडारी के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज गुमशुदगी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया है। एक रिपोर्ट में पाया गया कि पटवारी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। अंकिता की हत्या के आरोप में बीजेपी से निष्कासित विनोद आर्य के बेटे समेत 3-लोग गिरफ्तार हुए हैं।