अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया धरना
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने को लेकर गांधी पार्क में 24-घंटे का धरना दिया है। उन्होंने कहा, "हमारा धरना अंकिता और उन सभी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए है जिनका बलात्कार हुआ और हत्या की गई।" रावत ने धरने की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।