अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित का नार्को टेस्ट 1-3 फरवरी के बीच होगा: पुलिस

उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेसन ने बताया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में आरोपी पुलकित आर्य का नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट दिल्ली में 1-3 फरवरी के बीच होगा। पुलिस ने पूर्व बीजेपी नेता के बेटे से पूछताछ के लिए 30 सवाल तैयार किए हैं। गौरतलब है कि अंकिता आरोपी पुलकित आर्य के रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं।

Load More