अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों पर आरोप हुए तय
उत्तराखंड की एक अदालत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पूर्व बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने आरोपी पुलकित व अंकित की ज़मानत याचिका रद्द करने के साथ तीनों आरोपियों पर लगे गैंगस्टर की धाराओं को निरस्त करने की मांग वाली याचिका भी खारिज कर दी।