अंकिता, भजन व सिमरनजीत ने 19वें एशियाड में जीता तीरंदाज़ी में भारत का चौथा पदक
भारतीय तीरंदाज़ अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर ने 19वें एशियन गेम्स की रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। भारतीय तिकड़ी ने ब्रॉन्ज़ मेडल मैच में वियतनाम के खिलाफ 6-2 से जीत दर्ज की। गौरतलब है, भारत ने मौजूदा खेलों में तीरंदाज़ी में अब तक 4 पदक जीते हैं।