अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर शेयर की उनकी तस्वीर
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की चौथी पुण्यतिथि पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनकी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सुशांत अपने पालतू कुत्ते के साथ नज़र आ रहे हैं। ऐक्टर अभिषेक कुमार ने कहा, "भला तुझे (सुशांत) आज भी कौन भूल पाया है।" अभिनेता महेश शेट्टी ने कहा, "आखिर सुशांत को न्याय कब मिलेगा?"