अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता पर उनके ड्राइवर ने लगाया यौन शोषण का आरोप
उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य पर उनके ड्राइवर ने हत्या की कोशिश और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ड्राइवर की शिकायत पर आर्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। हालांकि, आर्य ने सभी आरोपों को गलत बताया। अंकिता हत्याकांड के बाद बीजेपी ने आर्य को निष्कासित किया था।