अंकुर वारिकू ने शेयर की 12वीं कक्षा की मार्कशीट; कहा- आपके अंक आपको परिभाषित नहीं करते
ऑन्ट्रप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने इंस्टाग्राम पर अपनी 12वीं कक्षा की मार्कशीट शेयर कर लिखा है, "आपके अंक आपको परिभाषित नहीं करते।" उन्होंने लिखा, "मुझे 12वीं कक्षा में अंग्रेज़ी में सिर्फ 57/100 अंक मिले थे...लगा कि मैं असफल हो गया हूं लेकिन आज लोग मुझे एक अच्छा वक्ता कहते हैं...अगर मेरे अंक मेरी क्षमता को दर्शाते तो मैं यहां नहीं होता!"