अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के सभी 4 लोगों की दिल्ली में हुई मौत, धुएं से दम घुटने की आशंका
दिल्ली के अलीपुर इलाके में शीतलहर के बीच कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के सभी 4 लोगों की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, आशंका है कि धुएं के चलते दम घुटने से चारों की मौत हुई है। मृतकों में 2 वयस्क व 2 बच्चे शामिल हैं और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।