अंग्रेज़ी के प्रचारकों ने भाषा को बौद्धिक क्षमता से जोड़ा, इनका कोई लेना-देना नहीं: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भोपाल (मध्य प्रदेश) में कहा, "जो लोग अंग्रेज़ी का प्रचार-प्रसार करते थे उन्होंने भाषा को बौद्धिक क्षमता के साथ जोड़ दिया...भाषा और बौद्धिक क्षमता का कोई लेना-देना नहीं है।" उन्होंने कहा, "भाषा के ज़रिए अभिव्यक्ति होती है...अगर मातृभाषा में शिक्षा होती है तो बौद्धिक क्षमता को निखारने में बहुत फायदा होता है।"