अंग्रेज़ी के प्रश्नपत्र में आया केनी सेबेस्टियन का नाम, कॉमेडियन ने शेयर की तस्वीर
कॉमेडियन केनी सेबेस्टियन ने इंस्टाग्राम पर एक प्रश्नपत्र की तस्वीर शेयर की है जिसपर एक प्रश्न में उनका नाम लिखा है। उन्होंने लिखा, "किसी ने मुझे मेसेज किया कि उनके इंग्लिश के टर्म पेपर में मेरा नाम है। सच कहूं तो यह किसी अवॉर्ड से बड़ी उपलब्धि लग रही।" उन्होंने आगे बताया कि स्कूल में अंग्रेज़ी उनका पसंदीदा विषय था।