अंग्रेज़ों ने कभी इसकी कल्पना नहीं की होगी: यूके के भावी पीएम ऋषि सुनक को लेकर बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ऋषि सुनक के यूके का अगला प्रधानमंत्री चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। सुनक, यूके में भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बोम्मई ने कहा कि अंग्रेज़ों ने 200 वर्षों से अधिक समय तक भारत पर शासन किया लेकिन उन्होंने कभी इसकी कल्पना नहीं की होगी।