अंजू के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए उनके पति, कहा- 'अब उससे रिश्ता खत्म है'
पाकिस्तान में अपने फेसबुक दोस्त नसरुल्लाह से मिलने गई अंजू के पति अरविंद 'न्यूज़ 18' से बातचीत करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया, "वह हमें कुछ भी बताकर नहीं गई और उसने हमसे झूठ बोला, अब उससे रिश्ता खत्म है और बच्चे भी इसके लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे रिश्ते में धोखा मिला, उसने मेरा दिल तोड़ दिया।"