अंटार्कटिका में देखा गया सफेद रंग का दुर्लभ पेंगुइन
चिलियन अंटार्कटिका में सफेद रंग की एक दुर्लभ मादा पेंगुइन दिखी है जिसका वीडियो सामने आया है। ऐसा ल्यूसिज़्म नामक जेनेटिक बीमारी के कारण होता है जिसमें जानवरों के पंख या फर पर पिगमेंटेशन (मूल रंग) नहीं आता। सफेद पेंगुइन दुर्लभ होते हैं और आसानी से नज़र आने के कारण उनके ज़्यादा शिकार होने की आशंका रहती है।