अंटार्कटिका से अलग होकर तैरता दिखा दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग, जारी हुआ वीडियो
ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे (बीएएस) ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग ए23ए अंटार्कटिका से अलग होकर महासागर में तैरता दिख रहा है। यूके के पोलर शिप आरआरएस सर डेविड ऐटनबॉरो से यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। 4,000 वर्ग किलोमीटर के इस आइसबर्ग का वज़न 1 ट्रिलियन टन है।