अंडमान से कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा को लगातार तीसरी बार मिला संसद रत्न पुरस्कार
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह से कांग्रेस के लोकसभा सांसद कुलदीप राय शर्मा को लगातार तीसरी बार संसद रत्न पुरस्कार मिला है। कुलदीप के अलावा बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार व सुधीर गुप्ता, शिवसेना (शिंदे गुट) सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे और एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे को भी यह पुरस्कार मिला। सांसदों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार मिलता है।