अंडमान-निकोबार के शोम्पेन आदिवासी समुदाय के लोगों ने पहली बार दिया वोट, सामने आईं तस्वीरें
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में शोम्पेन आदिवासी समुदाय के 7 लोगों ने इस केंद्र शासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को पहली बार मतदान किया। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीएस जागलान ने कहा, "इससे पहले हमने उन्हें...ईवीएम और वीवीपैट को लेकर ट्रेनिंग दी थी।" यह जनजाति ग्रेट निकोबार के घने वर्षावन में रहती है।