अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप क्वॉलिफायर में यूएई के खिलाफ 8 रन पर आउट हुआ नेपाल
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप एशिया क्वॉलिफायर 2022 में शनिवार को नेपाल की टीम यूएई के खिलाफ 8.1-ओवर में 8-रन पर ऑल-आउट हो गई। नेपाल की 6-खिलाड़ी डक (शून्य) पर आउट हुईं जबकि स्नेहा महारा ने 10-गेंद पर 3-रन बनाए। यूएई की माहिका गौर ने 4-2-2-5 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। यूएई ने 1.1-ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।