अंडर-19 विश्व कप में बल्लेबाज़ ने ज़मीन से उठाकर विकेटकीपर के हाथ में दी गेंद, हुआ आउट
अंडर-19 विश्व कप 2024 के एक मैच में इंग्लिश बल्लेबाज़ हमज़ा शेख ने ज़मीन से उठाकर गेंद ज़िम्बाब्वे के विकेटकीपर के हाथ में दे दी जिसके बाद उन्हें ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट करार दिया गया। दरअसल, गेंद पैड पर लगने के बाद ज़मीन पर गिरकर रुक गई थी और हमज़ा द्वारा गेंद थमाने पर विकेटकीपर ने आउट की अपील की।