अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का समधी होना गर्व की बात है: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मियांदाद
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने कहा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का समधी होना गर्व की बात है। मियांदाद के बेटे की 2005 में दाऊद इब्राहिम की बेटी से शादी हुई थी। गौरतलब है कि भारत सरकार ने दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी घोषित किया है और वह 1993 मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड भी है।