अंतरिक्ष में भेजे गए 360 डिग्री ऐक्शन वाले पहले कैमरों ने खींचीं पृथ्वी की तस्वीरें
पृथ्वी का चक्कर लगा रहे सैटेलाइट से अटैच अंतरिक्ष में 360 डिग्री ऐक्शन वाले पहले कैमरों ने पृथ्वी की तस्वीरें खींची हैं। चीनी कंपनी Insta360 ने इस साल जनवरी में 500 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में दो X2 कैमरे लॉन्च किए थे। Insta360 द्वारा शेयर किए गए विज़ुअल्स पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "वाह! यह अलौकिक है।"