अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर में दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र में दिखा तैरता हुआ अवरोधक

दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र स्कारबोरो सोल की एक सैटेलाइट तस्वीर में सोल के प्रवेश द्वार पर एक नया तैरता हुआ अवरोधक दिख रहा है। यह तस्वीर अमेरिकी स्पेस फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीस ने ली है। यह वही क्षेत्र है जहां फिलीपींस के जहाज़ों और चीनी कोस्ट गार्ड के जहाज़ों के बीच इसके स्वामित्व को लेकर विवाद होता रहता है।

Load More