अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की तस्वीर नासा ने शेयर की; पूछा- क्या आपको दिख रहे हैं पिरामिड?
नासा ने जापानी अंतरिक्षयात्री कोइची वकाता द्वारा इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से ली गई पृथ्वी की तस्वीरें शेयर की हैं। मिस्र के काहिरा की तस्वीर को लेकर नासा ने पूछा, "क्या आपको पिरामिड दिख रहे हैं?" नासा ने लिखा, "हिंट: वे तस्वीर में एकदम बाईं ओर आंशिक छाया वाले स्क्वेयर में दिख रहे हैं जहां शहर और रेगिस्तान कट रहा है।"