अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी पर जमे हुए समुद्र के पानी की तस्वीर
नासा ने 3 फरवरी 2024 को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से खींची गई पृथ्वी पर जमे हुए समुद्र के पानी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में पूर्वी कनाडा के लैब्राडोर के तट के पास बर्फ के भंवर बनते दिख रहे हैं। नासा ने लिखा कि समुद्र की धाराएं बर्फ के टुकड़ों को भंवर में बदल सकती हैं।