अंतरिक्षयात्री ने शेयर किया स्पेस से देखे गए 2023 के पहले सूर्योदय का वीडियो

जापानी अंतरिक्षयात्री कोइची वाकाता ने ट्विटर पर स्पेस से देखे गए साल 2023 के पहले सूर्योदय का वीडियो शेयर किया और इसे 'चमत्कारी क्षण' बताया। वाकाता फिलहाल इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में हैं और उन्होंने अमेरिका, यूरोप व रूस के अपनी साथी अंतरिक्षयात्रियों के साथ नए साल का स्वागत किया। एक यूज़र ने वीडियो को शानदार बताया।

Load More