अंतरिक्षयात्री ने शेयर की इराक के ऊपर उड़ते व्यावसायिक वाहन की स्पेस से ली गई तस्वीर
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अंतरिक्षयात्री सुल्तान अल नेयादी ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से ली गई एक तस्वीर शेयर की है जिसमें इराक के ऊपर से गुज़रता एक व्यावसायिक वाहन दिखाई दे रहा है। अंतरिक्षयात्री ने बताया, "व्यावसायिक वाहन अमूमन पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर ऊपर उड़ते हैं जबकि आईएसएस 40 गुना अधिक ऊंचाई पर चक्कर लगाता है।"