अंतरिक्षयात्री ने शेयर की स्पेस से ली गई दिल्ली की तस्वीर, लिखा- 'स्वतंत्रता दिवस की बधाई'
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अंतरिक्षयात्री सुल्तान अल नेयादी ने अंतरिक्ष से ली गई भारत की राजधानी नई दिल्ली की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट किया, "दुनियाभर में रह रहे सभी भारतीयों को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद🇮🇳।" उन्होंने अपने ट्वीट में 11 अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 'नमस्ते' लिखकर अभिवादन भी किया।