अंतरिक्षयात्री ने शेयर कीं स्पेस से नग्न आंखों से देखे गए आइसबर्ग की तस्वीरें
यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) के अंतरिक्षयात्री एंड्रियाज़ मॉगेंशन ने स्पेस से नग्न आंखों से देखे गए आइसबर्ग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "चारों ओर तैरते आइसबर्ग से जलवायु परिवर्तन नज़र आ रहा है...ग्लेशियर्स तेज़ी से पिघल रहे हैं, सागरों का जलस्तर बढ़ रहा है...मालदीव जैसी जगहें आज से 70 साल बाद संभवता मौजूद नहीं रहेंगी।"