अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने की पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान पहलवानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है। समिति ने कहा कि यह कार्रवाई काफी चिंताजनक है और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भी इस कार्रवाई की आलोचना की है।