अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक जड़ने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने मलान

इंग्लिश बल्लेबाज़ डेविड मलान ने शुक्रवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ 109 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मलान से पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉस बटलर और महिला बल्लेबाज़ हीथर नाइट ने इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूपों में शतक जड़ा है।

Load More