अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बने अश्विन
रविचंद्रन अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। त्रिनिदाद टेस्ट में वेस्टइंडीज़ की दूसरी पारी में दूसरा विकेट लेते ही अश्विन के 712 अंतर्राष्ट्रीय विकेट हो गए। उन्होंने हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 711 विकेट लिए जिसमें एशिया इलेवन की ओर से लिए गए 4 विकेट शामिल हैं।