अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 100 छक्के जड़ने वाले भारतीय बने सूर्यकुमार यादव

भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 100 छक्के जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं और उन्होंने इसके लिए 61 पारियां लीं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 2 छक्के जड़ने वाले 32-वर्षीय सूर्यकुमार के 100 अंतर्राष्ट्रीय छक्के हो गए हैं। उन्होंने हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 100 छक्के जड़ने के लिए 101 पारियां ली थीं।

Load More