अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के अब 212 छक्के हो गए हैं और उन्होंने एमएस धोनी (211 छक्के) को इस मामले में पछाड़ा है।